फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को 15 मई से 30 जून तक मिलेगी मूर्गियों की खाद, पोल्ट्री एसोसिएशन का फैसला। किसान नियमों का करें पालन।

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को 15 मई से 30 जून तक मिलेगी मुर्गियों की खाद
विज्ञापन

- पोल्ट्री एसोसिएशन का फैसला, नियमों का पालन न करने पर खाद न दें
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। धान और अन्य फसलों सहित किसान की मुख्य जरूरत मुर्गियों की खाद की निकासी के लिए हरियाणा पोल्ट्री एसोसिएशन की मीटिंग में फैसला लिया गया कि 15 मई से 30 जून तक किसानों को मुर्गी की खाद पोल्ट्री फार्मों से मिलनी शुरू हो जाएगी। हरियाणा पोल्ट्री एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंगला ने एक प्रेस ब्यान जारी कर बताया कि किसानों से अपील है कि पोल्ट्री फार्मों से खाद ले जाते समय खाद से भरी ट्राली को ढककर ले जाएं और खेत में जल्दी खाद का मिश्रण कर दें। उन्होंने कहा कि किसान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ट्राली से खाद नीचे नहीं गिरे, क्योंकि इससे मक्खियों की समस्या पेश आती है। वहीं पोल्ट्री फार्म को भी हिदायत दी गई कि जो किसान नियमों का पालन नहीं करते उन्हें खाद नहीं दी जाए। वहीं पोल्ट्री एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंगला ने बताया कि मक्खियों की समस्या पर निजात पाने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं जो कि सफल भी हो रहे हैं और काफी क्षेत्रों में मक्खियों की समस्या पर नियंत्रण भी पा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें