फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जिलों के तीन सौ खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
23वीं हरियाणा स्टेट शतरंज प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

- 17 जिलों के 300 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-25 स्थित सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल में द हरियाणा चेस एसोसिएशन के तत्वाधान में 23वीं हरियाणा स्टेट शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ एडीजीपी आरसी मिश्रा ने किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज के खेल में खिलाड़ी की प्रतिभा के साथ-साथ उसकी दिमागी कसरत भी होती है। इस खेल में हार-जीत के अलावा खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ता है। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 17 जिलों के करीब 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू वर्मा और महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा ने बताया कि 13 मई तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के दौरान अंडर 7, 11, 15 व 19 आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के आयोजक सचिव हरीश कुमार ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली इस एसोसिएशन की तरफ से विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजक स्कूल की प्रिंसिपल शैली चुघ ओर निदेशक अमित चोपड़ा ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को यहां हर तरह की सुविधा दी जाएगी। मौके पर एसोसिएशन के प्रतिनिधि राजपाल चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें