फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजौर के दो स्कूलों का डीईओ ने किया निरीक्षण,स्कूल नहीं दिखा पाए स्कूलों की मान्यता के कागज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर के दो स्कूलों का डीईओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


- ब्रह्मऋषि विद्या मंदिर और लिटिल एंजिल स्कूल की प्रिंसिपल नहीं दिखा पाई मान्यता प्राप्त से संबंधित दस्तावेज
- डीईओ ने दोनों स्कूलों को दिया एक दिन का समय, बोले- दस्तावेज न दिखाने पर होगी स्कूलों की मान्यता रद्द

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
गैर मान्यता प्राप्त अवैध रूप से शहर और उसके आसपास चल रहे स्कूलों पर शिकंजा कसते हुए वीरवार को डीईओ पंचकूला एचएस सैनी ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो स्कूलों को मौके पर मान्यता से संबंधित कागज न दिखाने पर उन्हें नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने स्कूलों को चेतावनी दी कि वे बिना परमिशन के स्कूलों को न चलाएं अन्यथा ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वीरवार को डीईओ पंचकूला ने अपनी टीम के साथ सबसे पहले हिमशिखा कालोनी में स्थित ब्रह्मऋषि विद्या मंदिर स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल डीईओ को स्कूल की मान्यता से संबंधित कागज नहीं दिखा पाई। जिस पर डीईओ ने प्रिंसिपल को कहा कि जब तक स्कूल को मान्यता नहीं मिलती, तब तक बच्चों को स्कूल में न बैठाए। निरीक्षण के दौरान स्कूल में सुरक्षा संबंधित अन्य कमियां भी देखने को मिली। उसके बाद डीईओ गांव खड़कुआ में लिटिल एंजिल के नाम से चल रहे स्कूल में पहुंचे। स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि उनके स्कूल को पहली से आठवीं तक की मान्यता प्राप्त है लेकिन वे मौके पर स्कूल की मान्यता से संबंधित कागज नहीं दिखा पाए। इसके अलावा स्कूल में नौवीं, दसवीं और 12वीं तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। डीईओ ने 9, 10 और 12 के बच्चों को स्कूल से बाहर भेजकर अन्य स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए कहा। ज्ञात हो कि विगत साल अगस्त माह में शिकायतकर्ता अमरदीप ने ब्रह्मऋषि विद्या मंदिर हिमशिखा पिंजौर, लिटिल फ्लावर स्मार्ट स्कूल रामपुर सियुडी, शिव कोचिंग सेंटर गांव खड़कुआ, एजूकेशन ट्री स्कूल पिंजौर के खिलाफ शिक्षा विभाग को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईओ एचएस सैनी ने बताया कि पिंजौर के दो स्कूलों का निरीक्षण किया है, इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल मान्यता प्राप्त से संबंधित कोई भी कागज नहीं दिखा पाए। उन्हें एक दिन का समय देते हुए कागज दिखाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों की मान्यता नहीं है उन्हें वे बंद करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें