फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में अचानक बदलाव: तेज हवा के बाद हुई सर्द बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में अचानक बदलाव: तेज हवा के बाद हुई सर्द बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
खराब मौसम के कारण दो दिनों तक बंद स्कूलों की वजह से जहां सड़कों पर कम चहल-पहल रही तो दूसरी तरफ दोपहर बाद करीब 3.15 बजे तेज हवाएं चलने के बाद हुई बारिश से मौसम में अचानक बदलाव आया। बारिश शुरू होते ही खराब मौसम को लेकर जारी अलर्ट के मद्देनजर लोग अपने गंतव्यों पर जल्दी पहुंचने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बारिश में भी सफर कर रहे टू-व्हीलर और पैदल चलने वालों की नजरें आसपास के पेड़ों की तरफ टिकी रहीं। कुछ देर के लिए चलने वाली तेज हवा और गरजते बादल से एक बार ऐसा लगा जैसे मौसम अचानक बेहद खराब भी हो सकता है। लेकिन, कुछ देर बाद बारिश के थमने पर दहशत में जी रहे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण धरना स्थगित
पंचकूला। हरियाणा प्राथमिक टीचर एसोसिएशन, पंचकूला की ओर से अपनी मांगों को लेकर दो दिनों से दिए जा रहे धरना को खराब मौसम की वजह से स्थगित कर दिया गया। जिला कार्यकारणी की बुधवार को डीईईओ कार्यालय पर आपातकालीन बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में कार्यकारिणी के जिला महासचिव प्रवीण बरवड तथा प्रदेश सचिव विकास यादव ने बताया कि इस संबंध में सभी सदस्यों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें