फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से पंचकूला सेक्टर पांच के धरना स्थल पर बैठे हैं शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर शिक्षकों को डीसी ने दिया प्रधान सचिव से मुलाकात कराने का आश्वासन
विज्ञापन


- विस घेराव के लिए निकले पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड के पास रोका
- मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से पंचकूला सेक्टर-पांच के धरनास्थल पर बैठे हैं शिक्षक

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-पांच धरना स्थल से सीएम आवास घेराव के लिए जा रहे कंप्यूटर प्रोफेशनल को पुलिस ने पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर पर हाउसिंग बोर्ड चौक के पास रोक लिया। एक घंटे तक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे कंप्यूटर प्रोफेशनल को डीसी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को लेकर सीएम के प्रधान सचिव आरके खुल्लर से मंगलवार को मुलाकात करवाई जाएगी। जिसके बाद कंप्यूटर प्रोफेशनल हाउसिंग बोर्ड चौक से धरनास्थल पर लौट आए।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले नौ दिनों से अपनी मांग को लेकर कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ हरियाणा का धरना प्रदर्शन जारी है। राज्य मुख्य सलाहकार विजय सिंह ने बताया कि कंप्यूटर प्रोफेशनल की मांगों के प्रदेश व जिला प्रशासन को कई बार मांगपत्र दे चुके हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ज्ञात है कि प्रदेश के सभी जिलों में सीएम विंडों से लेकर वाहन रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, इंतकाल, जमाबंदी, भू-रजिस्ट्रेशन, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड से लेकर प्रदेश की सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद पड़ी है। हजारों फ़ाइल पेंडिंग होने के साथ-साथ प्रदेश सरकार को राजस्व का भी भारी भरकम नुकसान हो रहा है। संघ की मांग है कि बातचीत से रास्ता निकाला जा सकता है लेकिन संघ अपनी न्यायोचित मांगों को लागू करवाने तक हड़ताल खत्म नहीं करेगा व आंदोलन को तेज करेगा। राज्य की उपप्रधान श्वेता ने कहा कि कंप्यूटर प्रोफेशनल को नियमित किया जाए। प्रोग्रामर/जूनियर प्रोग्रामर, सुपरवाइजर, इंस्ट्रक्शन को सहायक के समान पद सृजित करते हुए नियमित किया जाए। विभिन विभागों, बोर्डों, निगमों, व सोसाइटी से हटाए गए कंप्यूटर प्रोफेशनल की पुन: नौकरी बहाल की जाए तथा किसी को भी हटाया ना जाए। हॉरट्रोन के माध्यम से लगे कंप्यूटर प्रोफेशनल की अलग-अलग विभागों की कार्य अवधि की एक समान मानते हुए वरिष्ठता के आधार पर सभी प्रकार के लाभ दिए जाएं। तमाम सरकारी विभागों के साथ-साथ राजस्व विभाग, सोसाइटी में कार्यरत कंप्यूटर प्रोफेशनल के पद सृजित किए जाएं। कंप्यूटर प्रोफेशनल ने रिक्त पदों को समायोजित करते हुए व पद भरा हुआ माना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें