फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका न्यूज 3

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पर्व पर निकाला नगर कीर्तन
विज्ञापन

कालका। वीरवार को कालका के गुरुद्वारा सिंह सभा शिमला रोड से दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान श्री गुरुग्रंथ साहिब को सुंदर पालकी में सुशोभित किया गया। महिलाओं का कीर्तनी जत्था शब्द गायन कर रहा था। हर तरफ जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारे गूंजने लगे। नगर कीर्तन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। वहीं गुरु दियां फौजां गतका पार्टी ने भी अपने करतब दिखाए। गुरुद्वारा सिंह सभा पातशाही पहली के प्रधान हरबंस सिंह ने बताया कि शुक्रवार 11 जनवरी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ रखे जाएंगे और 13 जनवरी को अखंड पाठ के भोग डाले जाएंगे। गुरु पर्व पर दीवान सजाए जांएगे और गुरु के लंगर अटूट बरताए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें