रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
सुनपेड़ मामले में अगली सुनवाई 19 जुलाई को
पंचकूला। बहुचर्चित सुनपेड़ अग्निकांड मामले में सोमवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। लेकिन सीबीआई की ओर से इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट फिर पेश नहीं जा सकी। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 19 जुलाई की तारीख तय की है। पिछली सुनवाई पर भी अदालत में सीबीआई की ओर से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल नहीं किए जाने पर फटकार लगाई गई। करीब दो साल में भी सीबीआई इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट नहीं सौंप सकी है।