नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
अफगानी टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर बनाए 400 रन
- सेक्टर-तीन के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय टेस्ट का दूसरा दिन
- महमूद उल्ला ने लगाया दिव्यांग टेस्ट मैच का पहला शतक
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-तीन के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय टेस्ट मैच मोदी दोस्ती कप के दूसरे दिन शनिवार को अफगानिस्तान की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 400 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी खेलते हुए तीन विकेट खोकर 148 रन बनाए। भारतीय टीम के कप्तान व ओपनर रवि पाटिल 82 रन बना चुके थे। भारत के लिए ओपनर ओमवीर सिंह ने 13, डी. रॉय ने 18 रन, अनिल कुमार छह रन बनाकर आउट हो चुके थे। रवि पाटिल के साथ विक्रांत कैनी भारत के लिए खेल रहे थे। खबर लिखे जाने तक भारत की बैटिंग जारी थी।
इससे पहले फिजीकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की टीम ने शुक्रवार के मैच से आगे खेलते हुए 267 से अपनी पारी शुरू की। जिसमें तोफिल खान ने 56 रन, महमूद उल्ला ने दिव्यांग टेस्ट मैच का पहला शतक लगाया। महमूद उल्ला को 108 रन रन के बाद विक्रांत ने बोल्ड कर दिया। जुवेर जदरान ने 10 रन का योगदान दिया। जिसके बाद अफगानिस्तान ने 400 रन पूरे होने पर पारी घोषित कर दी। शुक्रवार को भारत टीम के कप्तान रवि पाटिल ने अफगानिस्तान के नवी का विकेट झटका था, शिवकुमार ने अशरफ का विकेट लिया था। नवी 85 पर 44 रन बनाये थे और अशरफ ने 86 बॉल 59 रन बनाये थे। 99 बॉल पर 36 रन बनाने वाले जमील खान का विकेट शांतनु सरकार ने और 90 रन 31 रन बनाने वाले कुदरत का विकेट अनिल छौक्कर ने झटका था। इस अवसर पर फिजीकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान सुरेंद्र लोहिया, महासचिव रवि चौहान, कोषाध्यक्ष संजय गोयल, सीइओ रवि उपस्थित रहे।