डेरा प्रमुख और डॉ. मोहिंद्र इंसां के वकील ने चार्जशीट के अन्य दस्तावेजों की मांग की
- 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले सीबीआई कोर्ट में सुनवाई
- वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गुरमीत राम रहीम और डॉ. मोहिंद्र इंसां पेश हुए
- अगली सुनवाई नौ अप्रैल को, अगली सुनवाई पर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और अन्य दो लोगों पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में बुधवार को पंचकूला के सीबीआई कोर्ट के जज कपिल राठी की विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान गुरमीत राम रहीम और डॉ. मोहिंद्र इंसा विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। राम रहीम और डॉ. मोहिंद्र इंसा के वकील ने कोर्ट में चार्जशीट के कुछ और दस्तावेजों की मांग की है। बुधवार को मामले में सुनवाई के दौरान चालान पर बहस हुई। मामले की अगली सुनवाई अब 9 अप्रैल को होगी। 9 अप्रैल को भी चालान पर बहस होगी। इस मामले में राम रहीम और डॉ मोहिंद्र इंसा जेल में बंद हैं। इसके अलावां तीसरा आरोपी डॉ पंकज गर्ग भी कोर्ट में पेश हुए।