फैशन के साथ साथ गीत संगीत की धुनों ने शो के बनाया यादगार
सेव गर्ल थीम पर पहली बार किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नो एसिड, सेव द गर्ल, ओनली लव, एवरी गर्ल इज प्रीसियस थीम....पर आयोजित ट्राइसिटी फैशन शो में बेहतरीन डिजाइनर परिधानों को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया। रैंप पर फैशन के जलवे बिखेरती खूबसूरत मॉडल्स ने आधुनिक के साथ परंपरागत वेशभूषा को भी एक अलग अंदाज में पेश किया। अलग अलग इवेंट में बेहतरीन डिजाइन, मेक अप सहित अन्य उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया। शो के दूसरे दिन, रैंप पर कैट वॉक करती मॉडल्स के साथ गीत संगीत की धुनों ने फैशन के रंगों को इंद्रधनुषी बना दिया। मीडिया पार्टनर अमर उजाला के सहयोग से बिग ब्रेक एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित फैशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्र्रम में देश के बॉलीवुड स्टार के फैशन और मेक अप एक्सपट्र्स ने भी देश विदेश में प्रचलित फैशन को खूबसूरत अंदाज में पेश किया।
डिजाइनर एथनिक, ट्रेडिशनल के साथ-साथ लेटेस्ट फैशन के परिधानों में कैटवॉक करती मॉडल्स ने फैशन के खूब जलवे बिखेरे। सेक्टर-तीन स्थित हॉलीडे इन में आयोजित ट्राईसिटी फैशन वीक के बारे में बिग ब्रेक एंटरटेनमेंट के सीईओ अनिल शर्मा और डायरेक्टर सिमी ने बताया कि इस शो की थीम बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि एसिड अटैक के पीड़ितों की संख्या आगे न बढ़े, इसके लिए जरूरी है कि इसकी बिक्री पर रोक लगाई जाए। सिमी शर्मा ने बताया कि सेव द गर्ल थीम पर आयोजित इस फैशन शो में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद ब्रिगेडियर चांदपुरी ने भी एसिड की खुलेआम बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की कवायद की। इस शो के जरिये यह संदेश दिया गया है कि खूबसूरत चेहरों को एसिड का शिकार न बनाया जा सके, इसके लिए प्रतिबंध जरू है।
इस दौरान अखिल बंगा ने बेहतरीन परफॉरमेंस से दर्शकों की तारीफें बटोरी। ब्यूटी पार्टनर ब्लशिंग स्टाइल और मीडिया पार्टनर अमर उजाला के सहयोग से इस शो को और भी यादगार बनाया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लंदन लाइफस्टाइल डिजायन के लिए नेहा अरोड़ा जबकि मुंबई की
ज्ञानिका को बेस्ट वुमेन वेयर कलेक्शन ऑफ द डे के अवार्ड से नवाजा गया। बेस्ट इनोवेटिव डिजाइनर रिद्धी सूद को घोषित किया गया।