रमनीत बने मिस्टर पंचकूला और विक्रम मिस्टर ट्राइसिटी
- तापसी ने जीता मिस फिटनेस का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-पांच स्थित यवनिका ओपन थिएटर में रविवार की शाम बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें महिला और पुरुष वर्ग में चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें 19वां मिस्टर पंचकूला, फोर्थ मिस्टर ट्राइसिटी, पहला वुमेन फिटनेस और तीसरा मेन फिटनेस शामिल हैं। इसमें पूरे ट्राइसिटी के करीब 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। चैंपियनशिप में मिस्टर पंचकूला का खिताब रमनीत के नाम रहा। जबकि मिस्टर ट्राइसिटी विक्रम चुने गए। वहीं तापसी के नाम मिस फिटनेस का ताज रहा। जबकि पूर्वी राजपूत और हिमानी अरोड़ा क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।