फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे नहीं मानी गईं तो आंगनबाड़ी वर्कर्ज मनाएंगे काली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगे नहीं मानी गईं तो आंगनबाड़ी वर्कर्स मनाएंगी काली होली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन के सैकड़ों सदस्यों ने अपनी मांगों को लागू करवाने को लेकर सेक्टर-पांच के धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर रायपुररानी, पंचकूला, कालका, मोरनी, बरवाला और पिंजौर के हेल्पर और वर्कर्स ने हरियाणा सरकार और निदेशक के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। बार-बार बातचीत के बाद भी मांगों पर सुनवाई न होने पर आंगनबाड़ी वर्कर्स में रोष बढ़ता ही जा रहा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर न्यूनतम वेतनमान की मांग को लागू नहीं किया जाता है, धरना जारी रहेगा। धरने के 17वें दिन आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कहा अगर बातचीत से उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और इस बार काली होली मनाएंगे। शारदा रत्न की अध्यक्षता में हुए धरने का संचालन बबली ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें