फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर टैंकर की टक्कर में टैंकर टूटने से सड़क पर बहा एसिड

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर 18 फरवरी: पंचकूला शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सूरजपुर के समीप लोहार घाटी पर एक टिप्पर और एसिड से भरे टैंकर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एसिड से भरा टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया और टैंकर की एक साइड से एसिड निकल कर सड़क पर बहने लगा। एसिड से उठते धुएं से मौके पर मौजूद लोगों को भी परेशानी होने लगी। यदि टैंकर फट जाता तो स्थित खतरनाक हो सकती थी। मौके पर अमरावती पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और स्थिति का नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हाइवे पर टिप्पर और टैंकर की टक्कर होने के बाद टैंकर से एसिड का रिसाव हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों का वहां से हटा कर फायर टैंडर की सहायता से स्थित पर काबू पा लिया गया है। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया जबकि टैंकर चालक मौके पर मौजूद है। यह टैंकर को डेरबस्सी पंजाब से टैंकर का ला रहा था। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें