प्रदेश के किसान 23 को दिल्ली का करेंगे घेराव
बरवाला। स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करवाने, किसानों के कर्जे माफ करने सहित कई मांगों को लेकर प्रदेश के किसान 23 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में दिल्ली का घेराव करेंगे। किसान यूनियन के जिला प्रधान गोपाल राणा ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के किसान 22 फरवरी को ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर गन्नौर अनाज मंडी में पहुंचकर इकट्ठा होंगे और वहीं से दिल्ली का घेराव करने के लिए कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई केन्द्र सरकार व हरियाणा सरकार के साथ इस बार आरपार की होगी। इस आंदोलन को लेकर जिला प्रधान ने आज कई गांवों में जाकर किसानों से संपर्क साधा और उनसे इस आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की।