फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर पानी गिराने वालों पर होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर पानी गिराने वालों पर होगा जुर्माना
विज्ञापन

- तीसरी बार गलती हुई तो काट दिया जाएगा पानी का कनेक्शन
- जल्द ही घग्गर पार के सेक्टरों में भी सड़क निर्माण का काम होगा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले शुरू हुई सड़कों की रि-कारपेटिंग और पेचवर्क का काम लगभग खत्म हो चुका है। स्वच्छता अभियान के तहत जहां साफ-सफाई के साथ-साथ सड़कों का काम भी किया गया। सड़कों को दुरुस्त करने के बाद नगर निगम अब नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर पानी फेंकने या गिराने वालों पर सख्ती करने की तैयारी में हैं। पहली बार गलती होने पर 1000, दूसरी बार में दोगुना और तीसरी बार गलती करने होने पर तीन गुना जुर्माना के साथ-साथ पानी का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। जल्द ही घग्गर पार के सेक्टरों में भी निगम की ओर से सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
नगर निगम के ईओ ओपी सिहाग ने बताया कि शहर के तकरीबन सभी सेक्टरों में सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया। सेक्टर-10/11 की डिवाइडिंग रोड पर सड़क निर्माण का कार्य अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि उनके ज्वाइन करने से पहले शहर की सड़कें काफी टूटी हुई थी। पिछले तीन चार महीनों के दौरान इन्हें ठीक कर दिया गया है, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से इन्हें तैयार किया गया है। सड़कों की हालत ठीक बनी रहे, इसमें सभी का सहयोग चाहिए। लोगों से अपील की जाती रही है कि सड़कों पर पानी न गिराएं, इससे सड़कों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है। बावजूद इसके अगर अनदेखी की जाएगी तो ऐसे लोगों पर निगम की ओर से कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें