फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है पंचकूला नगर निगम का स्वच्छ भारत अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय में पानी नहीं, खुले में शौच जाने पर कट रहे चालान
विज्ञापन

- ये है पंचकूला नगर निगम का स्वच्छ भारत अभियान
- ईओ बोले, अगर पानी खत्म हो गया है तो टैंक में पानी भरवाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
जिस गांव में पेयजल की गंभीर समस्या है, वहां के लोगों को खुले में शौच के लिए चालान काटे जा रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पंचकूला नगर निगम ने मोबाइल टॉयलेट तो लगवा दिए हैं, लेकिन वहां लगे टैंकों में पानी नहीं भरवाया। ऐसे में गांव के लोग शौचालय का इस्तेमाल कैसे करें। मजबूरी में यहां के बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों को खुले में शौच जाना पड़ता है।
गांव के लोगों ने बताया कि पानी की समस्या पिछले कई सालों से है। नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत करीब एक माह पहले मोबाइल टॉयलेट और दो पानी के टैंक लगाए गए थे। लेकिन इन टैंकों में नगर निगम की ओर से पानी नहीं भरवाया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम के अधिकारी भी कई बार मौके पर विजिट कर चुके हैं। इस संबंध में लोगों ने विभाग को शिकायत भी दी है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जब इस संबंध में अमर उजाला के संवाददाता ने विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उनकी दलीलें थीं कि वहां पानी भरवाया जाता है। जब मौके का जायजा लिया तो मोबाइल टॉयलेट्स के पास जमीन में दबे पानी का टैंक सूखा पड़ा था। इस बारे में जब विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि पानी खत्म हो गया होगा। टैंकों में रोजाना पानी भरवाया जाता है। जबकि गांव के लोगों का कहना है कि शौचालय के लिए गांव में पानी का बंदोबस्त ही नहीं किया गया।
विज्ञापन


नालियां भी जाम, कूड़े की नहीं होती सफाई
खड़क मंगोली निवासी श्रवण ने बताया कि गांव की नालियां कूड़े से जाम पड़ी हैं। निगम की ओर से सफाई नहीं करवाई गई। यहां कई महीनों से कूड़ा पड़ा है, लेकिन उसकी सफाई नहीं होती। गांव में पानी और गंदगी की समस्या है।

गांव में पेयजल की किल्लत है। नगर निगम ने मोबाइल टॉयलेट तो लगवा दिया, लेकिन उसमें पानी नहीं है। ऐसे में खुले में शौच जाना हमारी मजबूरी है। रोजाना की तरह खुले में शौच गया तो नगर निगम के मुलाजिमों ने पांच सौ रुपये का चालान काट दिया। - सुरजीत, निवासी खड़क मंगोली।

नगर निगम ने मोबाइल टॉयलेट तो लगवा दिए। लेकिन उसमें पानी नहीं है, शौचालय का इस्तेमाल कैसे करें। गांव में वैसे ही पेयजल की किल्लत है। खुले में शौच गया तो नगर निगम ने चालान कर दिया। - मोतीचंद, निवासी खड़क मंगोली।
विज्ञापन


क्या कहना है नगर निगम के ईओ का
नगर निगम के ईओ ओपी सिहाग ने बताया कि खड़क मंगोली में मोबाइल टायलेट लगवाया गया हैं। वहां टैंकर के माध्यम से पानी भी भरवाया जा रहा है। अगर पानी खत्म हो गया है तो टैंक में पानी भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें