जेबीटी अध्यापक को किया सम्मानित
बरवाला। राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंचकूला सेक्टर-10 और 21 के जेबीटी अध्यापक असिन्द्र कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पंचकूला परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयुक्त अम्बाला विवेक जोशी ने सम्मानित किया। इससे पहले इसी साल पांच सितंबर अध्यापक दिवस पर भी उन्हें राजभवन चंडीगढ़ में राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सौलंकी व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल की ओर से हरियाणा के सर्वोच्च पुरस्कार स्टेट अवार्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्हें शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रेडक्रॉस ने स्टेट अवार्ड सहित तीन बार राज्यपाल हरियाणा की ओर से शिक्षा शिरोमणि अवार्ड, शिक्षा, दीक्षा अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2012 के अंतर्गत शिक्षा मंत्री हरियाणा व सर्वोच्च न्यायालय के जस्टिस एके सीकरी और उच्च न्यायालय के जस्टिस के द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।