फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉशिंग लाइन पर डीरेल हुई ट्रेन
विज्ञापन

- धुंध व मौसम के चलते कालका से बाड़मेर जाने वाली ट्रेन रद्द चल रही थी
- तकरीबन दो माह पहले भी वॉशिंग लाइन पर एक ट्रेन हो गई थी डीरेल
अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
कालका रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेलवे विभाग के अधिकारियों मेें उस समय हड़कंप मच गया। जब शुक्रवार को वाशिंग यार्ड पर कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस का आखिरी कोच डीरेल हो गया। हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे का है, जब कालका से बाड़मेर जाने वाली ट्रेन को रेलवे कर्मी वॉशिंग यार्ड पर लगा रहे थे। देखते ही देखते ट्रेन का आखिरी कोच डीरेल हो गया और पीछे लगे पेड़ से टकरा कर रूक गया। हादसे के दौरान ट्रेन ने पहले ठोकर को तोड़ा और बाद में साथ में लगी रेलिंग को भी तोड़ पीछे लगे पेड़ से टकरा कर रूक गया। जीआरपी थाना प्रभारी जयपाल ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ था। रेलवे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर बाद करीब तीन बजे जैक की मदद से ट्रेन को ठीक कराया। ट्रेन को रात साढ़े नौ बजे सही समय पर रवाना किया गया। सूत्रों के अनुसार करीब एक माह बाद उक्त ट्रेन गुरुवार को ही चली थी। इससे पहले धुंध व मौसम के चलते ट्रेन रद्द चल रही थी। इस ट्रेन में पहली बार 11वां कोच लगाया गया था, जोकि डीरेल हो गया। गौरतलब है कि करीब दो माह पहले भी इसी तरह एक ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाइन पर डीरेल हो गई थी, उस समय अंबाला से आई टीम ने उसे ठीक किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें