फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73661 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो से बचाव की दवा----

विज्ञापन
विज्ञापन
73,661 बच्चों को पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’
विज्ञापन

- ग्रामीण क्षेत्रों में 42,752 और शहरी क्षेत्रों में 30,909 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
- अभियान के दौरान एएनएम, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर पिलाएंगी पोलियो की खुराक
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत 28-30 जनवरी तक पांच वर्ष तक के जिले के 73,661 बच्चों को बूथों और घरों में पोलियो से बचाव के लिए दवा पिलाई जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त मुकुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को जिला सचिवालय में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथों के अलावा घरों में जाकर पोलियो से बचाव के लिए दवा पिलाई जाएगी। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 42,752 जबकि शहरी क्षेत्र के 30,909 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 462 ट्रांजिट टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को विशेष रूप से स्थापित बूथों पर पल्स पोलियो की बूंदे पिलाई जाएंगी। इनमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सरकारी औषधालयों, उप केन्द्रों और आंगनबाड़ी केन्द्र शामिल हैं। इस अभियान के दौरान एएनएम, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर भी मिलकर कार्य करेंगी ताकि इसे सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. नीरू कपूर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में फरवरी माह में चलने वाले ’माइक्रोन्यूट्रिएंट सप्लिमेंटेशन प्रोग्राम’’ की जानकारी भी दी। इस कार्यक्रम के तहत छह महीने से पांच वर्ष की आयु के बच्चों को विटामिन ए, अनुपूरण, कृमि-नाशक (पेट के कीड़े मारने के लिए), तरल आयरन फॉलिक एसिड, आयोडीन की मात्रा मापने के लिए साल्ट टेस्टिंग और टीकाकरण में छूटे हुए बच्चों को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को टीका करण स्थल और आंगनबाड़ी केंद्र में नि:शुल्क लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें