फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आरोपियों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन आरोपियों को मिली जमानत
विज्ञापन

उड़नदस्ते ने की थी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (ह.श.वि.प्रा) में कमीशन लेने के आरोप में फंसे असिस्टेंट विजय सांगा, आईटी विंग के इंजीनियर हरनीत सिंह और प्रॉपर्टी डीलर राकेश कुमार को अदालत की ओर से जमानत दे दी गई है। इसी मामले के अन्य आरोपी क्लर्क विकास और ज्ञान को अभी भी जमानत नहीं मिली है। कुछ दिनों पहले हुई कार्रवाई में सीएम के उड़न दस्ते ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से हुई पूछताछ में प्राधिकरण के कई अधिकारियों के भी नाम सामने आए थे, जिनके इशारे में फाइलों में गड़बड़ी करने के बाद मोटा कमीशन लेने के लिए आरोपियों की मदद लेते थे। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में जिन अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, उनकी भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। प्राधिकरण के कर्मचारी और अधिकारियों ने इस मामले को लेकर आला अधिकारियों से मुलाकात कर, चेतावनी दी है कि अगर मामले को आगे बढ़ाया गया तो हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें