फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए होगी उच्च स्तरीय पहल: विज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए होगी उच्चस्तरीय पहल: विज
विज्ञापन

-अनाज में उचित पोषक तत्वों का होगा मिश्रण
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश को कुपोषण मुक्त रखने सहित बेहतर स्वास्थ्य के लिए उच्चस्तरीय पहल की जाएगी। इसके लिए फोर्टिफाइड फूड को तवज्जो दी जाएगी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर अपनाया जाएगा। इसके लिए अनाज में उचित पोषक तत्व मिश्रित करने पर भी विचार किया जा रहा है। पंचकूला के रेड बिशप में आयोजित राज्य स्तरीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आधारभूत संरचनाओं को अपग्रेड करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए लोगों को न्यूनतम शुल्क पर उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवाई जा रही है। राज्य के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में 20 फीसदी जबकि आईपीडी में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
नवजात शिशु सुरक्षा एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान पांच ‘नवजात शिशु सुरक्षा एंबुलेंस’ को झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदेश के सभी मंडलों में एंबुलेंस की सेवाएं मुहैया की जाएंगी, ताकि नवजात को उपचार के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य विभाग के पास फिलहाल 60 एंबुलेंस हैं, जिनमें एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा भी मरीजों को उपलब्ध की जा रही है।
विज्ञापन

उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन
स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान उच्च जोखिम गर्भावस्था पोर्टल, नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए ‘हरियाणा न्यूबोर्न एक्शन प्लान’ बुकलेट का भी शुभारंभ किया। इसमें नवजात बच्चों के उपचार के लिए प्रोटोकोल का वर्णन किया गया है। इस मौके पर उच्च जोखिम युक्त गर्भावस्था पोर्टल भी लांच किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर अधिकारियों को प्रदेश की सभी उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड ऑनलाइन रखने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें समय पर उचित उपचार मिल सके।

आईएमआर और एमएमआर में अप्रत्याशित सुधार
विज ने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश के विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए तय मानकों की अहम भूमिका है। पिछली सरकारों ने कभी भी इन दोनों पहलुओं पर खास ध्यान नहीं दिया, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अप्रत्याशित सुधार दर्ज किया गया है। नवजात शिशु मृत्यु दर 33 और मातृ मत्यु दर 127 रह गई है, जो कि राष्ट्रीय स्तर के पैरामीटर्स की तुलना में बहुत कम है।
विज्ञापन


62 बच्चों के साथ नौ डॉक्टरों को मिला सम्मान
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, करनाल, रोहतक, नारनौल, यमुनानगर और पानीपत जिलों के 62 बच्चों को प्रोत्साहन किट देकर सम्मानित किया गया। इन बच्चों का सरकार ने विभिन्न बीमारियों का उपचार देश के उत्कृष्ट अस्पतालों में निशुल्क करवाया। स्वास्थ्य मंत्री ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत नौ डॉक्टरों को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें