फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गीता जयंती उत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से गीता जयंती उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

-28 से 30 नवंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती उत्सव को लेकर समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
मंगलवार से पंचकूला के सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय गीता जयंती उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव का उद्घाटन सुबह 10.45 बजे हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास व सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की मंत्री कविता जैन करेंगी। यह जानकारी उपायुक्त गौरी पराशर जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि 28 से 30 नवंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती उत्सव को लेकर किए गए प्रबंधों की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दी। उपायुक्त ने बताया कि इसी प्रकार 29 नवंबर को शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया जाएगा। 12.30 बजे सेमिनार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को सायं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, शोभायात्रा के प्रभारी संदीप चुघ ने बैठक में बताया कि शोभायात्रा सेक्टर-2 से शुरू की जाएगी, जो कि सेक्टर 4, 11, 10, 9 व अन्य महत्वपूर्ण मार्गों से होते हुए सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में पहुंचेगी। तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। बैठक में नगराधीश ममता शर्मा, एसडीएम कालका रिचा राठी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें