फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में-प्रसिद्ध डांस गुरु धर्मेश होंगे मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
डांस फीवर का ग्रैंड फिनाले, डांस गुरु धर्मेश करेंगे शिरकत
विज्ञापन

पंचकूला। शहर के डांस के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जाने माने डांसर, कोरियोग्राफर, डांस प्लस, डीआइडी एवं एबीसीडी फेम धर्मेश तीन दिसंबर को पंचकूला में होंगे। वह इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले डांस फीवर के मुख्यातिथि होंगे। आयोजक मतिंदर सिंह जस्सी एवं प्रतिमा कौर (प्रीति) एवं रत्ती नरुला ने बताया कि डांस फीवर के ग्रैंड फिनाले में 60 लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार इस डांस फीवर के लिए 29 नवंबर को बाल भवन सेक्टर-23 चंडीगढ़ में ऑडिशन लिए जाएंगे, जिसमें जूनियर ग्रुप में 4 से 16 साल के बच्चे ऑडिशन दे सकेंगे। जबकि सीनियर ग्रुप में 17 से ऊपर की आयु के युवाओं का ऑडिशन होगा। मतिंदर सिंह जस्सी ने बताया कि धर्मेश पहली बार पंचकूला आ रहे हैं। बच्चे और युवा डांसरों के लिए यह बहुत सुनहरा मौका है। संभावना है कि यदि किसी की परफार्मेंस धर्मेश को अच्छी लगे, तो वह उसे अपने साथ ले जाने का ऑफर भी दे सकते हैं। इसका सेमीफाइनल 30 नवंबर को 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें