फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया प्लेटफार्म, स्केलेटर, लिफ्ट और मल्टीपर्पज हॉल के साथ डीसी ऑफिस में मल्टीलेवल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला के लोगों को नए साल पर तीन बड़े प्रोजेक्ट की सौगात
विज्ञापन

-नया प्लेटफार्म, स्केलेटर, लिफ्ट और मल्टीपर्पज हॉल और डीसी ऑफिस में मल्टीलेवल पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
2018 शुरुआतमें पंचकूला के लोगों को तीन बड़ी सौगातें मिलेंगी। इनमें रेलवे स्टेशन पर पंचकूला साइड नया प्लेटफार्म, मल्टीलेवल पार्किंग और सेक्टर-3 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मल्टीपर्जज हॉल। इससे पंचकूला के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

पंचकूला साइड प्लेटफार्म तैयार, लिफ्ट और स्केलेटर लगे
लंबे समय से अनदेखी का शिकार हो रहे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड की अब किस्मत बदलने वाली है। इस तरफ रेलवे स्टेशन पर एंट्री करने वालों के लिए खुशखबरी यह है कि 2018 के शुरुआतमें प्लेटफार्म नंबर छह मिल जाएगा। प्लेटफार्म काम लगभग पूरा हो चुका है। अब पटरियां बिछाई जा रही हैं। वहीं, पंचकूला से आने वाले सीनियर सिटीजंस को अब सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। क्योंकि पंचकूला साइड लिफ्ट लग चुकी है और स्केलेटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे के आला अधिकारियों की माने तो पंचकूला की तरफ से स्टेशन पर आने वाली सड़क से रात को गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है। इस समस्या से निपटने के लिए इसकी भी ब्यूटीफिकेशन की जाएगी। साथ ही लाइटों का पुख्ता इंतजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन


मल्टीपर्पज हॉल में मिलेंगी आठ इनडोर गेम्स की सुविधाएं
नए साल पर पंचकूला के खिलाड़ियों को एक छत के नीचे आठ इनडोर गेम्स की सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मल्टीपर्पस हॉल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिला खेल अधिकारी सत्यम ने बताया कि जनवरी 2018 में मल्टीपर्पज हॉल की शुरुआत कर दी जाएगी। अब प्लाइवुड का काम चल रहा है। इसे भी एक माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, मल्टीपर्पस हॉल में आठ इंडोर गेम्स की सुविधा खिलाड़ियों को मिलेगी। इनमें रेसलिंग हॉल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, जिमनास्टिक, जूडो, टेबल टेनिस, जिम्नेजियम हॉल और सोना बाथ शामिल हैं।
विज्ञापन


पार्किंग की समस्या होगी खत्म, राहत की सांस लेंगे लोग
सेक्टर-1 डीसी ऑफिस के सामने मल्टीलेवल पार्किंग का काम पूरा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के मुताबिक सिर्फ फाइनल फिनिशिंग व सफाई का काम चल रहा है। इसे तीन से चार सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। अब सिर्फ इसके उद्घाटन के लिए सीएम से डेट मिलने का इंतजार है। बता दें कि एक एकड़ जमीन पर छह मंजिला बिल्डिंग बनाई गई है। इनमें तीन मंजिल पार्किंग के लिए हैं। इनमें से बेसमेंट के दो फ्लोर और ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनेगी। बाकी ऊपर के तीन फ्लोर ऑफिस के लिए हैं। कुल पार्किंग एरिया 1850 स्क्वॉयर मीटर है। इसमें करीब पांच सौ कारें खड़ी हो सकेंगी। जानकारी के मुताबिक मल्टी लेवल पार्किंग काम 21 महीने के बजाय 28 महीने में पूरा हुआ है। मल्टी लेवल पार्किंग की फाइनल अप्रुवल राजस्व विभाग ने जनवरी 2014 में दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें