फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्रर के आश्वासन के बाद मेयर और पार्षदों ने खत्म किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर के आश्वासन के बाद मेयर और पार्षदों ने खत्म किया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नगर निगम के कमिश्नर की ओर से विकास कार्यों की जल्द शुरुआत का आश्वासन मिलने के बाद मेयर उपिंदर कौर अहलुवालिया व पार्षदों ने धरना खत्म कर दिया। पिछले पांच दिन से शहर की बढ़ती समस्याएं और रुके विकास कार्यों को लेकर मेयर और पार्षद विरोध दर्ज करा रहे थे। उधर, नगर निगम में अलग अलग विकास कार्यों से संबंधित रुकी अधिकतर फाइलें भी तत्काल निकाली जा रही हैं, ताकि विकास कार्यों को जल्द अमलीजामा पहनाया जा सके। निगम आयुक्त राजेश जोगपाल से विकास कार्यों को लेकर पार्षद पहले भी मुलाकात कर चुके हैं। निगम आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद माना जा रहा है कि जल्द पंचकूला की सड़कों, रोड गलीज सहित तमाम शिकायतों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें