कंट्रोल्ड एरिया एक्ट से लोगों में रोष, सरकार ने नहीं निभाया वादा
रायपुररानी। इलाके के लोग टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एक्ट का 11 वर्षों से झेल रहे है, लेकिन पूर्व सरकार व वर्तमान सरकार ने इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया। पंचकूला से पैराफेरी एक्ट हटाने के बाद शिवालिक विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय बंसल के सामने लोगों की ओर से रखी गई क्षेत्र की मुख्य समस्या के बारे में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि रायपुररानी में कंट्रोल्ड एरिया एक्ट की 4 अक्टूबर 2006 की अधिसूचना को रद्द किया जाए। बंसल ने बताया कि कालका विधायक लतिका शर्मा ने चुनाव में वादा किया था कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर इस एक्ट को हटाया जाएगा। लेकिन 3 वर्ष बीतने पर भी समस्या ज्यों की त्यों है।