फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादा 24 घंटे बिजली देने का पर अभी भी बिजली किल्लत से जूझ रही है जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति के के खोखले दावे कर रही सरकार: चौधरी
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर के दून क्षेत्र में पूर्व विधायक व इनेलो जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने गांव खोखरा, चरनियां, पपलोहा में तीन नुक्कड़ सभाएं कर बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि अभी तक के शासनकाल में लोगों को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। भाजपा लोगों को 24 घंटे बिजली देने के नाम पर गुमराह कर रही है, असल में बिजली की किल्लत से लोग परेशान हैं। प्रदीप चौधरी ने कहा कि आज किसानों का सबसे ज्यादा शोषण भाजपा कर रही है। किसानों को फसल बेचने के लिए सरकार के नियमों के मकड़जाल में फंसना पड़ रहा है, इस बार सूरजमुखी बेचने के लिए किसानों को इंतजार करना पड़ा। पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि विश्व स्तरीय एचएचटी कंपनी पर बीजेपी सरकार ने ताला जड़ दिया और यहां के सांसद और विधायक ने कंपनी बंद न होने देने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। गांवों की पंचायतों का विकास के लिए ग्रांट नहीं मिल रही। पूर्व विधायक ने इस मौके पर 25 सितंबर को भिवानी में होने वाले ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस समारोह का भी न्योता दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें