फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडी कार पर गिरा पेड, हादसा टला, घंटो मार्ग रहा अवरूध, बस यात्रियों ने बमुश्किल हटाया पेड

विज्ञापन
विज्ञापन
रात से मेन रोड पर खड़ी कार पर गिरा पेड़
विज्ञापन

दो घंटे बंद रही सड़क, लोगों में चर्चा- कहां गया मालिक
मोरनी।
मोरनी पंचकूला मुख्य मार्ग पर उस समय बड़ा हादसा होने से टला, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार पर अचानक पेड़ गिर गया। कार पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। जिस समय कार पर पेड़ गिरा, उस समय कार में कोई सवार नहीं था। जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की कार मांधना गांव से थोड़ा आगे गली कटिंग मोड़ के पास सड़क किनारे सोमवार रात से खड़ी थी, जिस पर बारिशों के कारण मिट्टी में आई नमी से किनारे लगा एक पेड़ गिर गया। पेड़ लगभग ग्यारह बजे गिरा था, जिसके बाद लगभग दो घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। बाद में परिवहन बस में सवार दर्जनों युवकों ने बमुश्किल पेड़ को वहां से हटाया, तब मार्ग सुचारु हो सका। वहीं सोमवार रात से एक ही जगह खड़ी पंजाब नंबर की कार लोगों में चर्चा का विषय बनी रही। कुछ लोगों ने बताया कि यह कार रात के समय से यहां पर खड़ी है। जिसके मालिक का कुछ अता पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें