ऑल इंडिया अंडर-19 वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा वुमंस क्रिकेट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ऑल इंडिया अंडर-19 वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह पहली अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट चैंपियनशिप ताऊ देवीलाल खेल परिसर सेक्टर 3, सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 पंचकूला एवं सतलुज पब्लिक स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पंचकूला में 20 सितंबर से 23 सितंबर के बीच खेली जाएगी। चैंपियनशिप की आयोजक एवं एसोसिएशन के प्रधान जया भारद्वाज ने बताया कि 10 टीमें पूरे भारत से इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर एवं चंडीगढ़ की टीम में अपना दम दिखाएंगी। जया भारद्वाज ने बताया कि कालका की विधायक लतिका शर्मा क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी के अनावरण पर बतौर मुख्य अतिथि 16 सितंबर को हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
अंडर-19 वुमन लीग कम नॉकआउट बेस ओवर्स पर खेली जाएगी। वुमन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से संबंधित है। प्रधान जया भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान विजेता टीमों को क्रिकेट ट्रॉफी मेडल्स व मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिए जाएंगे।