बीए फाइनल में गुरमीत, राकेश, निशा और सिमरन फर्स्ट
क्विज में कॉलेज की यूजी और पीजी की कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
आजादी के उपलक्ष्य में राजकीय कॉलेज सेक्टर-1 में सोमवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज में कॉलेज की यूजी और पीजी की कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बीए फाइनल के गुरमीत सिंह, राकेश, निशा व सिमरन प्रथम रहे। अंजली, मनप्रीत कौर, अनिल, ऋषभ ने द्वितीय व अमन धीर, गुरजंट, शुभम व अंकुश तृतीय स्थान पर रहे। विजेता टीम को कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्चना मिश्रा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं का विकास होता है। इस अवसर पर इतिहास विभाग के डॉ. कविता ढांडा, भूप सिंह तथा डॉ. जगजीत सिंह ने सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का आयोजन इतिहास विभाग की ओर से किया गया था। विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. स्वाती झा ने प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। मौके पर इतिहास विभाग के साथ ही कॉलेज के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।