फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री द्वारा रखा गया नींव पत्थर बावजूद इसके चार महीने बीत जाने पर भी शुरू नहीं हुआ सूरजपुर सुखोमाजरी बाइपास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह बाद भी नहीं शुरू हुआ सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास का काम
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर शहर में बढ़ते ट्रैफिक और हर रोज के लगने वाले जाम से शहर के अलावा शहर से गुजरने वाले वाहन चालकों को को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ट्रैफिक के कारण छोटे बड़े दुकानदारों को भी घाटा हो रहा है। पूर्व कांग्रेस ब्लॉक प्रधान नरेश मान व अन्य लोगों ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने एम मई को ‘सेतु भारतम’ कार्यक्रम के तहत शहर के गांव सूरजपुर में लगभग 140.84 करोड़ से बनाए जाने वाले 7.7 किलोमीटर लंबे सूरजपुर-सुखोमाजरी पिंजौर बाईपास की आधारशिला रखी थी। उस दौरान स्थानीय लोगों को लगा कि अब और अधिक उन्हें जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए बीजेपी सरकार बाईपास जल्दी काम शुरू कर देगी। इसके अलावा बाईपास बनने के बाद शहर से गुजरकर बद्दी की ओर जाने वाले वाहनों से लोगों को निजात मिलने के साथ साथ भारी ट्रैफिक के कारण लगने वाले जाम और सड़क दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। नरेश मान ने बताया कि बाईपास की आधारशिला रखे चार महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सूरजपुर सुखोमाजरी बाईपास निर्माण शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि शहर में रोज जाम की स्थिति पैदा होती है और वाहन रेंगकर चलते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास का काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें