पढ़ाई से बचने के लिए भागे बच्चे आरपीएफ को मिले
कालका। आरपीएफ ने पढ़ाई से बचने के लिए भागे बच्चों को उनके अभिभावकों के हवाले किया। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार कालका रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर एक बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था, जिसे देख आरपीएफ एएसआई बलविंद्र ने पूछताछ की तो बच्चे ने अपना नाम अलताफ (14) निवासी चंडीगढ़ धनास कॉम्पलेक्स बताया। अलताफ ने बताया कि वह पढ़ाई नहीं करना चाहता है, इसीलिए भागकर यहां आया है। की जानकारी मिलने पर आरपीएफ कर्मियों ने अलताफ के अभिभावकों को सूचित किया और कालका आरपीएफ पहुंचने पर कार्रवाई के बाद बच्चे को पिता मोबिन तथा माता अफसाना के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ कर्मियों के अनुुसार बच्चे के माता-पिता ने उन्हें बताया कि अलताफ को मनीमाजरा स्थित एक मदरसे में हाल ही में दाखिल किया था। पढ़ाई से बचने के लिए वह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गया, जहां से वह हिमालयन क्वीन में कालका पहुंचा।