फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट के दुकानों से भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीट की दुकानों से भरे सैंपल, मिलीं खामियां
विज्ञापन

पंचकूला। डीसी के आदेश के बाद पंचकूला के शहरी क्षेत्र के कई मीट शॉप के सैंपल भर गए। खाद्य सुरक्षा विभाग और पंचकूला नगर निगम की संयुक्त टीम ने रविवार को इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, बुढ़नपुर व ओल्ड पंचकूला में खुले में बिक रहे मीट की दुकानों के सैंपल भरे। इस दौरान टीम के सदस्यों को मीट की दुकानों पर कई खामियां मिलीं। इस दौरान मीट बिना डस्टबिन के रखे और कपड़े से ढके मिले। जबकि मीट फ्रिज या कांच के शोकेस में रखा होना चाहिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को पंचकूला डीसी की ओर से निर्देश दिया गया था, कि मीट की दुकानों पर सैंपल भरे जाएं और जांच की जाए कि ये हाईजेनिक हैं या नहीं। अगर कहीं भी कमी मिले तो तुरंत कार्रवाई करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मीट बेचने वाले दुकानदारों को हिदायत दी गई है, कि वे साफ सुथरे तरीके से मीट की बिक्री करें। अगर दोबारा इस तरह की कमियां पाई गई तो कार्रवाई होगी। रविवार को ओल्ड पंचकूला से मछली और बकरा, बुढ़नपुर और इंदिरा कॉलोनी में चिकन और सूअर के मीट का सैंपल भरे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें