फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर बिल्ला गांव के बस स्टॉप के पास नदी पर बनी वैकल्पिक सड़क फिर धंसी और पुलिस की पीसीआर पलट

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क धंसने पर लगा जाम, मौके पर पहुंची पीसीआर पलटी
विज्ञापन

बरवाला। शनिवार रात को हुई बरसात से व नदी में पानी का बहाव आने से राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर बिल्ला गांव के पास बनाई गई वैकल्पिक सड़क का एक किनारा धंस गया। जिससे मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। ट्रैफिक सुचारु कराने के लिए मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस की पीसीआर भी पलट गई। इसमें सवार एएसआई और ड्राइवर बाल-बाल बचे। सड़क का किनारा धंसने की सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस ने वाहनों को डेराबस्सी से डायवर्ट कर दिया। जिससे बरवाला बस स्टैंड व आसपास की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा बढ़ जाने से दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही और वाहन रेंग-रेंग कर सफर करते नजर आए। इस उमस भरी गर्मी में वाहनों में बैठे लोगों का बहुत बुरा हाल था। हालांकि दोपहर बाद पुलिस ने हलके वाहनों की आवाजाही चालू कर दी लेकिन उसके बावजूद भी बिल्ला के पास इस वैकल्पिक सड़क पर जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें