बाइक की टक्कर से साइकिल सवाल गंभीर, पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर 8 और 9 की डिवाडिंग रोड पर बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए। हालत नाजुक होने के कारण साइकिल सवाल को पंचकूला के जनरल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार शक्ति मौलीजागरा चंडीगढ़ का निवासी है। वह पंचकूला के सेक्टर-16 की तरफ से आ रहा था, जैसे ही वह सेक्टर आठ और नौ की डिवाडिंग की तरफ मुड़ा, सामने से आ रहे साइकिल सवार और उसकी बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में दोनों जख्मी हो गए। शक्ति ने वहीं से गुजर रही गाड़ी को रोका और उसमें साइकिल सवार को जनरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने साइकिल सवार की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। टक्कर में शक्ति को सिर में चोट आई है, उसका इलाज चल रहा है।