रोजगार मेला पांच को
कालका। भारतीय जीवन बीमा निगम कालका शाखा की ओर से पांच अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला कालका एलआईसी शाखा में आयोजित किया जाएगा। इसमें ग्रामीण और शहरी युवाओं को बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। भारतीय जीवन बीमा शाखा कालका प्रबंधक विकास मेहता ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के युवका आवेदन कर सकते हैं।