फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में लगातार भारी बरसात पर प्रशासन ने किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों में लगातार बरसात पर प्रशासन ने किया अलर्ट
विज्ञापन

पंचकूला। डीसी गौरी पराशर जोशी ने बताया कि पहाड़ों में हो रही तेज बारिश के कारण घग्गर, कौशल्या, सिरसा, झज्जरा एवं टांगरी नदी व अन्य नदी, नालों में अत्यधिक पानी आने की संभावना है। इसके लिए सिंचाई और राजस्व विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उन्होंने चेताया है कि कोई भी व्यक्ति इन दिनों में घग्गर समेत सभी नदी नालों से सावधानी बरते। डीसी ने इस संदर्भ में सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को भी दिशा निर्देश दिए कि वे पहाड़ों से निकलने वाले नदी-नालों में किसी भी व्यक्ति व बच्चों को न जाने के लिए विशेष निगरानी रखें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि पहले ही इन नदी, नालों में मानसून के सीजन में न जाने के लिए धारा 144 लगाई जा चुकी है, जो 22 अगस्त तक जारी रहेगी। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि अगर उन्हें नदी के किनारे कोई भी दिखाई देता है, तो उन्हें वहां से हटाएं। इस संदर्भ में जारी धारा 144 की अनुपालना न करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें