सड़कों के किनारे जर्जर पेड़ बने खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सोमवार को पेड़ के गिरने के बाद सड़कों से गुजरने वाले वाहनों पर खतरा मंडरा रहा है। पिछले दिनों बारिश के दौरान भी कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गई, जिन्हें बाद में हटाया गया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से नगर निगम को हॉर्टिकल्चर विंग सौंपने के बाद पेड़ों की टहनियाें की भी छंटाई अधिकतर जगहों पर नहीं हुई है। सड़कों पर जगह जगह झुके पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। इनमें से कई पेड़ों के तो आधे से अधिक हिस्सा सड़क की तरफ है। छंटाई न होने से हादसे की आशंका और बढ़ गई है। अगर लगातार बारिश हुई तो हर सड़क पर हादसों की आशंका बढ़ जाएगी। चंडीगढ़ में पुराने पेड़ों की पहचान कर, उन्हें दूसरी जगहों पर शिफ्ट कर दिया जाता है, ताकि किसी भी हादसे की आशंका न रहे। नगर निगम की ओर पेड़ों की टहनियों की छंटाई में देरी की वजह से वाहन चालकों के लिए पेरशानी और बढ़ गई है। जख्मी ड्राइवर की भतीजे ने बताया कि मामले में निगम की लापरवाही है, ऐसे पेड़ों को हटाया जाना चाहिए, वर्ना किसी की मौत भी हो सकती है।