फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में भाग लेने से शारीरिक व मानसिक सर्वांगीण विकास होता है - हरमिन्द्र सिंह सैनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के लिए
विज्ञापन


खो-खो प्रतियोगिता में पंचकूला ने कुरुक्षेत्र को हराया
प्रतियोगिता में 10 जिलों के 183 खिलाड़ी ले रहे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
आज के युग में खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण विषय है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेलों से विद्यार्थी वर्ग में शारीरिक व मानसिक दोनों का विकास होता है। इससे स्वास्थ्य भी स्वस्थ रहता है। यह बात जिला शिक्षा अधिकारी हरमिंद्र सिंह सैनी ने जवाहर नवोदय विद्यालय मौली में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीड़ा महोत्सव-2017-18 के अवसर पर खो-खो प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनु शर्मा ने मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया। विद्यालय प्रधानाचार्य रेनु शर्मा ने बताया कि इस दो दिवसीय संकुल क्रीड़ा खेल प्रतियोगिता में 10 जिलों के 183 गर्ल्स खिलाड़ी भाग ले रही हैं। जिसमें तीन वर्गों की 14, 17 व 19 से कम आयु वर्ग के मुकाबले हो रहे है। खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए व निर्णायक मंडल के सदस्य भारतीय खेल प्राधिकरण चंडीगढ़ प्रशासन से बुलाए गए हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की टीम कैथल व रोहतक के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कैथल ने रोहतक की टीम को हराकर जीत हासिल की। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की टीम में पंचकूला और कुरुक्षेत्र के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पंचकूला ने 9-2 से मुकाबला जीता। कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य वीना शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि व बाहर से आए अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया गया और विद्यालय की प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने भी पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें