1 से 7 अगस्त तक फ्री लैब टेस्ट
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल डायग्नोस्टिक सेंटर पंचकूला की कार्यकारिणी की बैठक में फैसला हुआ कि ट्रस्ट 1 से 7 अगस्त तक जनता के लिए तीसरी वर्षगांठ पर चार तरह के फ्री लैब टेस्ट कराएगा। ट्रस्ट के प्रेस सचिव तरसेम गर्ग ने बताया कि फ्री शूगर फास्टिंग, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड सहित अन्य टेस्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एससीओ नंबर 12 सेक्टर 5, केसी सिनेमा के पीछे, नजदीक शिराज होटल पंचकूला में होंगे। कोई भी व्यक्ति निशुल्क लैब टेस्ट का फायदा उठा सकते है।