फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पिंजौर-सुखोमाजरी बाईपास पर भाजपा-कांग्रेस ने की राजनीति’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पिंजौर-सुखोमाजरी बाईपास पर भाजपा-कांग्रेस ने की राजनीति’
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर-सुखोमाजरी बाईपास को पहले कांग्रेस सरकार ने लटकाया और अब बीजेपी सरकार निर्माण को लटका रही है यह दावा इनेलो जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने किया। पूर्व विधायक ने दून क्षेत्र के खड़ा पत्थर स्थित शिव मंदिर में पांच गांवों के कार्यकर्ताओं की मीटिंग में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदीप चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि बुढ़ापा पेंशन के नाम पर बुजुर्गों को परेशान किया जा रहा है। सरकार डिजिटल इंडिया बनाने की तो बातें करती है, लेकिन सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर टीचरों की सैलरी रोक कर तो कभी कांट्रैक्ट का आगे न बढ़ा कर परेशान किया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि तीन वर्ष में भाजपा युवाओं को रोजगार नही दे पाई, युवा रोजगार को तरस रहा है। जुमलों की सरकार सत्ता से पहले भी जुमले दिए गए। अब भी जुमलों के सहारे वक्त निकाल रहे हैं। चौधरी ने लगातार बढ़ती टमाटरों के दामों पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार रुपये और डॉलर को तो बराबर कर नहीं पाई और टमाटर के दाम सेब के बराबर पहुंचा दिए। इस मौके पर जिला कर्मचारी एवं पिंजौर शहरी प्रधान दयाल चंद धीमान, जिला महासचिव जरनैल सिंह मानकपुर, महासचिव गुरभाग धमाला, निर्मला प्रजापति, अमन जैलदार रत्तपुर, पूर्व बीडीसी मैंबर सरदार निांजन सिंह, पूर्व चेयरपर्सन बीडीसी कुलदीप कौर, गुरदेव, लाभ सिंह, रत्न बसौलां, शादीलाल धमाला, समाजसेवी सुच्चा रायपुर, तरसेम, दलेल, युवा नेता सुरेंद्र कुंडू, सुच्चा खड़ा पत्थर, जीत सुखोमाजरी, जसबीर धमाला मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें