पंचकूला में राहत की बारिश
पंचकूला। झमाझम बारिश से रविवार को शाम लोगों को राहत मिली। लेकिन दूसरी तरफ पंचकूला सेक्टर 19 में लोग तेज बरसात देख सहम गए। तेज बारिश न होने से कुछ बचाव तो हुआ लेकिन कई जगह जलभराव के हालात हो गए। वहीं करीब डेढ़ घंटे की बारिश से पंचकूूला की सड़कों की रोड गलियां ब्लॉक होने से पानी भर गया। रविवार को शाम जिन लोगों ने बाहर घूमने का प्लान बनाया था, बारिश ने उनके प्लान पर पानी फेर दिया।