मलेरिया और डेंगू से बचने के लिए किया जागरूक
बरवाला। बरवाला स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने कस्बावासियों को मलेरिया व डेंगू जैसी घातक बीमारी से बचने के बारे में जागरूक किया। यह रैली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला के डॉ. मोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। स्कूल से शुरू होकर रैली पूरे कस्बे में निकाली गई।