फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसूनी बरसात कम होने के कारण नहीं बढ रहा कौशल्या डैम का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं बढ़ा कौशल्या डैम का जलस्तर
विज्ञापन

बारिश नहीं हुई तो पंचकूला के लोगों को पानी की आपूर्ति होगी प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
कम हो रही मानसूनी बरसात के कारण पिंजौर स्थित कौशल्या डैम के पानी का जलस्तर अभी तक बढ़ना शुरू नहीं हुआ है। आने वाले महीने में अगर मानसूनी बरसात ऐसी ही रही तो कौशल्या डैम से पंचकूला शहर को होने वाली पेयजल की आपूर्ति प्रभावित होगी। जिससें पंचकूलावासियों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि विगत साल जुलाई में होने वाली बरसात के चलते डैम में पानी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था, लेकिन इस साल जुलाई खत्म होने को है। कौशल्या डैम का पूरी तरह भरना तो दूर डैम के जिस चैंबर से पंचकूला को पानी की आपूर्ति की जाती है, वहां तक नहीं पहुंचा। अधिकारियों का भी मानना है कि पिछले वर्षों की तुलना में डैम में पानी का जलस्तर कम है। जुलाई में पानी का स्तर बढ़ना चाहिए। लेकिन कम वर्षा और पहाड़ों से आने वाला पानी अभी डैम में न के बराबर है। सिंचाई विभाग के एसडीओ ने बताया कि शहर और आसपास कम वर्षा हुई है। जिसके चलते डैम में अभी पानी का स्तर नहीं बढ़ा। उन्होंने माना कि पहाड़ों की ओर से आना वाला बरसाती नदी का पानी भी अभी डैम में नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें