फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांटेशन।

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण स्वच्छ बनाने को लगाएं पौधे : एसएमओ
विज्ञापन

कालका। वन महोत्सव के तहत कालका अस्पताल परिसर में एसएमओ डॉ. राजीव नरवाल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इसमें अस्पताल के स्टाफ सहित शहर के लोगों व सामाजिक संस्थाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अस्पताल परिसर में 80 से अधिक पौधे लगाए गए। इस मौके पर डॉ. नरवाल ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए हमें कम से कम एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। पौधा लगाने के बाद उसके बड़े होने तक देखरेख करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार लोग पौध लगाने के बाद उसे भूल जाते हैं। देखरेख के अभाव में वह पौधा सूख जाता है, जिससे पौधरोपण का लाभ नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें