गांव से शुरू किया पौधरोपण अभियान
रायपुररानी। खंड के गांव दंदलावड में वन विभाग द्वारा पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें गांव के युवा मंडल ने सहयोग करते हुए गांव के मंदिर, धर्मशाला, शमशान घाट सहित सार्वजनिक स्थानों पर फल व छायादार और औषधि वाले पौधे लगाए। अभियान के माध्यम से जागरूक करते हुए युवा मंडल संयोजक मंगत राम सैनी ने बताया कि सरकार के स्वच्छता अभियान, भ्रूण हत्या, पोलियो अभियान, पर्वतारोहण जैसी साहसिक गतिविधियों के बारे में सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों के महत्व को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष गांव में यह पौधरोपण किया जाता है। इस मौके पर पर गांव के सरपंच जितेंद्र सैनी, वन दरोगा रामेश्वर दास, वन रक्षक धर्मपाल, युवा मंडल पदाधिकारी विक्रम, रामनिवास, सुशील, रवि, विजय, दिनेश, राजेश, रोहित, बिट्टू, सोनू ने विशेष रूप से सहयोग किया।