डॉ. अर्चना मिश्रा को कालका कॉलेज प्रिंसिपल का अतिरिक्त पदभार
कालका। पंचकूला के सेक्टर-1 कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना मिश्रा ने कालका अरुणा आसफ अली सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। सोमवार को वह कालका कॉलेज पहुंचीं और कॉलेज प्रांगण, मैदान सहित लेक्चरर रूम का दौरा किया और कालेज स्टाफ से रूबरू हुईं। पत्रकार वार्ता में डॉ. मिश्रा ने बताया कि कॉलेज में कुछ काम हैं, जिन्हें करना जरूरी है। कुछ मेंटेनेंस सहित नया काम भी होने वाला है। जहां पेयजल के लिए आरओ नहीं हैं, वहां लगाने पर विचार किया जा रहा है। जहां आरओ लगे है, उनमें एएमसी कराई जाएगी। कॉलेज में कांफ्रेंस हाल तो है। लेकिन इसमें कार्यक्रम के दौरान आवाज गूंजती है। इसके लिए विशेष प्रबंध जरूरी है। इसके इलावा जो भी कमियां होंगी, वो पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनके पास पंचकूला कॉलेज का कार्यभार भी है और वह कालका कालेज का कार्यभार भी देखेंगी। इस दौरान डॉ. टीएन सैनी, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. प्रताप सिंह राणा, प्रो. सुशील कुमार सहित अन्य स्टाफ रहा मौजूद।