गंदगी के बीच लोगों ने बनवाए वोट
एमडीसी सेक्टर पांच के कम्यूनिटी सेंटर में गंदगी ढेर
कांवड़ शिविर के बाद नहीं की गई सफाई
लोगों ने फोन किया तो निगम के सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पंचकूला नगर निगम की लापरवाही के चलते इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात मुलाजिमों और आम पब्लिक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्योंकि एमडीसी सेक्टर पांच के कम्यूनिटी सेंटर में वोटर कार्ड बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कैंप लगाया गया था। इस दौरान वोटर कार्ड बनाने के लिए बीएलओ व अन्य मुलाजिमों को तैनात किया गया था। लेकिन इस कम्यूनिटी सेंटर में गंदगी के ढेर लगे थे। नतीजतन मुश्किल से आठ लोगों ने ही वोटर कार्ड बनवाया। गंदगी के चलते वहां कोई जाने को तैयार नहीं था। बीएलओ की ओर से नगर निगम के मुलाजिम को दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे फोन किया। लेकिन दो बजे तक सफाई नहीं हुई। पहले तो रविवार का बहाना बनाकर बात टालते रहे। फिर सरकारी मामला होने के चलते तीन बजे के बाद सफाई कर्मी किसी तरह मौके पर पहुंचे। जब तक उन्होंने सफाई की तब तक कैंप समाप्त हो गया।