बस स्टैंड पर जूस के लिए नहीं भटकना पड़ेगा
बरवाला। बरवाला में अब लोगों व यात्रियों को ब्रांडेड जूस पीने के लिए इधर उधर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें बस स्टैंड पर ही ब्रांडेड जूस, (लीची, सेब, आम, संतरा, अनानास, पानी) व फ्रूट जैम पिक्कल आदि की सुविधा मिलेगी। हिमाचल प्रदेश हॉर्टिकल्चर प्रोडक्शन प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन ने यहां एक जूस बार खोला है। यह बात कार्यकारी अधिकारी एमसी बद्दी, अजमेर सिंह ठाकुर ने इस जूस बार का उद्घाटन कर पत्रकारों से बातचीत में कही। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता एवं निर्देशक जयदीप बंधु, एजेंसी सप्लायर जितेन्द्र, रणजीत सिंह, राजिंद्र कमार व जीएम हरियाणा रोडवेज आरके गोयल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।