फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर पांच के यवनिका पार्क में रविवार को शाम भगत सिंह जागृति मंच की ओर से शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 111वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह जागृति मंच की ओर से चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। कार्यक्रम में मंच के प्रधान जगदीश भगत सिंह ने बताया कि आजाद एक महान क्रांतिकारी थे। आजाद ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए बहुत कष्ट सहे और अंत में खुद को गोली से एलफ्रैड पार्क इलाहाबाद में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। किसी शायर ने चंद्रशेखर आजाद की बहादुरी को देखते हुए जब चंद्रशेखर आजाद को चारों तरफ से पुलिस वालों ने घेर लिया था, तो कहा था कि किसी की क्या मजाल जो छेड़े दिलेर को, गर्दिश में कुत्ते भी घेर लेते हैं शेर को। इस मौके पर मंच के महासचिव डॉ. प्रदीप राठौर ने बताया कि शहीद आजाद ज्याद पढ़े लिखे नहीं थे, फिर भी अपने संयम, कठोर अनुशासन, एवं अपने सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा के कारण उन्होंने अपना अलग स्थान बनाया। इस मौके पर मंच के उप प्रधान रिषी गुप्ता, सचिव अक्षय मदान, कोषाध्यक्ष गौरव मलिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें